Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

कोरबा, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिले में आज गुरुवार को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

बुद्ध विहार में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना के पूर्व महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर मुख्य अभ्यागत कैप्टन मुकेश अदलखा, श्रीमती लता द्वारा माल्यार्पण किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना की शुरुआत प्रातः स्मरामि हृदि संस्फुरद आत्मा तत्वम् से हुई। सरस्वती वंदना, गुरु महिमा, रघुपति राघव राजाराम, जय बोलो सत धर्मों गीत के बाद सभी धर्मों की व्यक्तिगत प्रार्थना की गई। एक मिनट की मौन प्रार्थना के बाद वी शैल ओव्हरकम, हर देश में तू का गायन हुआ। शांति पाठ के साथ सर्वधर्म प्रार्थना सभा का समापन किया गया। इस दौरान सहायक राज्य आयुक्त (गाइड) पुष्पा शांडिल्य, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) गनेशी सोनकर, गाइडर रेणू श्रीवास्तव, नमिता कड़वे, शुभम ढिमोले, रोवर लीडर राजू साहू, जगन्नाथ सिंह नेताम, रोवर्स, रेंजर्स, स्काउट्स, गाइड्स तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *