Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

SBI PO Prelims Result 2025 जारी: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक, जानें पूरी भर्ती प्रक्रिया और आगे की तैयारी

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है! भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने PO (Probationary Officer) भर्ती के लिए आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने SBI PO प्रीलिम्स एग्जाम दिया था, वे अब रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।

SBI PO Prelims Result 2025

SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा कब हुई थी?

SBI PO प्रीलिम्स एग्जाम 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार बंपर पदों पर भर्ती हो रही है, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल हुए।

SBI PO Prelims Result 2025 ऐसे चेक करें:

  1. SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

  2. होमपेज के नीचे दिए गए ‘Career’ सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. ‘Recruitment Result’ पर क्लिक करें।

  4. ‘PO Preliminary Exam Result’ के लिंक पर जाएं।

  5. लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।

  6. सबमिट करने के बाद रिजल्ट की PDF खुल जाएगी, जिसमें आप अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

SBI PO भर्ती के पद विवरण:

SBI PO 2025 के तहत कुल 541 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें 203 सामान्य वर्ग, 135 OBC, 50 EWS, 37 SC और 75 ST श्रेणी के लिए हैं। इनमें से 500 पद रेगुलर और 41 पद बैकलॉग हैं।

अगला स्टेप क्या है?

SBI PO भर्ती में चयन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है— प्रीलिम्स, मेन्स और साइक्लोमेट्रिक टेस्ट (ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू)। प्रीलिम्स पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स के बाद चयनित उम्मीदवारों को साइक्लोमेट्रिक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। कैटेगरी-वाइज मेरिट लिस्ट प्रीलिम्स में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर बनेगी, हालांकि प्रीलिम्स में कोई कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *