Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

यूपी के जालौन में डाक विभाग के एसडीआई और पोस्टमास्टर 5 हजार की घूस लेते गिरफ्तार

सीबीआई

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में डाक विभाग के दो अधिकारियों को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम जिले के कोंच उप-मंडल डाकघर के उप-मंडलीय निरीक्षक (एसडीआई) प्रतीक भार्गव और चंदुर्रा डाकघर के पोस्टमास्टर आमिर हसन हैं।

सीबीआई ने बुधवार को बताया कि दोनों अधिकारियों ने एक कर्मचारी को उसके स्थानांतरण आदेश के तहत कार्यमुक्त करने, अक्टूबर माह का वेतन पास कराने और जाति प्रमाण पत्र के पुनः सत्यापन के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता से धमकी और दबाव बनाकर पहले ही 5 हजार रुपये वसूल लिए गए थे।

सीबीआई ने इस संबंध में 15 दिसंबर को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज की। जांच के दौरान बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 12,500 रुपये तय हुई, जिसमें से उप-मंडलीय निरीक्षक ने 2,500 रुपये और ले लिए। इसके बाद सीबीआई ने 16 दिसंबर को जाल बिछाकर कार्रवाई की और दोनों आरोपितों को शिकायतकर्ता से शेष 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

———-

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *