Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

झाबुआ: मेघनगर थाना अंतर्गत सजेली नान्यासाथ वन क्षेत्र में प्रशासकीय संयुक्त दल द्वारा शुरू किया गया सर्चिंग एवं जांच कार्य

गौकशी घटना
गौकशी मामला
गौकशी मामला
गौकशी मामला

झाबुआ, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिले के मेघनगर क्षेत्र अंतर्गत सजेली नान्या साथ के वन क्षेत्रों में विगत दिनों घटित गोहत्या के प्रकरण के संबंध में प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए गहन जांच की जा रही है। उक्त प्रकरण के उपरांत शुक्रवार को कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह द्वारा संबंधित वन क्षेत्र का भ्रमण कर प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग के संयुक्त दल के माध्यम से गहन जांच एवं निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में शनिवार प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग के संयुक्त दल द्वारा संबंधित वन क्षेत्र में जांच दल के अनुसार क्षैत्र में व्यापक स्तर पर गहन जांच अभियान चलाया गया। संपूर्ण वन क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर सघन सर्चिंग की जा रही है। साथ ही आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन कैमरे की सहायता से एडवांस सर्चिंग भी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा साक्ष्य को चिन्हित किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सजेली नान्यासाथ के शासकीय वन क्षेत्र बीट क्रमांक 75 में पिछले शनिवार को तीन गायों क़त्ल कर दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना के बाद यहां गौकशी कर मांस का व्यापार करने वाले अपराधियों के रैकेट के सक्रिय होंने और वन विभाग की उक्त शासकीय वन भूमि के बड़े क्षैत्र में पिछले लंबे समय से गायों को क़त्ल कर गौमांस कारोबार संबंधी बड़े अपराधिक कृत्य का खुलासा हुआ। स्थानीय निवासियों के अनुसार उक्त शासकीय वन क्षेत्र में अब तक करीब पचास हजार से एक लाख गायों का कत्ल कर दिया गया है।

उक्त घटनाक्रम के बाद कल शुक्रवार को कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह द्वारा संबंधित वन क्षेत्र का भ्रमण कर प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग के संयुक्त दल के माध्यम से गहन जांच एवं निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में आज शनिवार प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग के संयुक्त दल द्वारा संबंधित वन क्षेत्र में जांच दल के अनुसार क्षैत्र में व्यापक स्तर पर गहन जांच अभियान चलाया गया। एसडीओपी थांदला के अनुसार उक्त मामले में अब तक कुल दस आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी रखी जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *