Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
BUSINESS

बिहारी लाल इंजीनियरिंग और शिवालया कंस्ट्रक्शन को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

आईपीओ के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहारी लाल इंजीनियरिंग और शिवालय कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। इन दोनों कंपनियों ने अगस्त से सितंबर के बीच अपने शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए थे।

पंजाब की कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग को पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए फाइनल मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने 26 सितंबर, 2025 को सेबी के समक्ष अपने आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। बिहारी लाल इंजीनियरिंग के आईपीओ में 110 करोड़ रुपये के नए निर्गम और प्रवर्तकों तथा निवेशक शेयरधारक एसजी टेक इंजीनियरिंग द्वारा 78.54 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश है। बेचने वाले शेयरहोल्डर्स में प्रमोटर, राजेश गर्ग और लवलेश गर्ग, प्रमोटर ग्रुप के सदस्य, योगिता गर्ग और दिनेश कुमार गर्ग (एचयूएफ), और निवेशक शेयरधारक एसजी टेक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

नई दिल्ली की कंपनी शिवालय कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के फाइनल मंज़ूरी मिल गई है। कंपनी ने 5 सितंबर, 2025 को सेबी के समक्ष अपने आईपीओ पेपर्स दाखिल किए थे।

शिवालय कंस्ट्रक्शन के आईपीओ में 450 करोड़ रुपये के नए शेयर निर्गम और 2.48 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है। इसके प्रमोटर्स, श्रीपाल अग्रवाल, प्रदीप नंदल, सुमित्रा नंदल, एस पी अग्रवाल एंड संस (एचयूएफ) और प्रदीप नंदल द्वारा 2,48,61,900 शेयरों तक का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है। कंपनी 340 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कुछ कर्जों के पूरे या आंशिक प्री-पेमेंट या रीपेमेंट और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *