Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

एनएचएआई के राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट को पब्लिक इन्विट बनाने की सेबी ने दी मंजूरी

एनएचएआई

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन काम करने वाले राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरआईआईटी) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से सार्वजनिक अवसंरचना निवेश न्यास (इन्विट) के रूप में मंजूरी मिल गई है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग परिसंपत्तियों की मुद्रीकरण क्षमता बढ़ेगी और घरेलू खुदरा निवेशकों के लिए दीर्घकालिक, उच्च गुणवत्ता वाला निवेश साधन उपलब्ध होगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार एनएचएआई ने पहले राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्रा.लि. (आरआईआईएमपीएल) को आरआईआईटी का निवेश प्रबंधक बनाया था। इस कंपनी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, नाबफिड, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व वेंचर्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक जैसी अग्रणी वित्तीय संस्थाओं की इक्विटी भागीदारी है। एनएचएआई के सदस्य (वित्त) एनआरवीवीएमके राजेंद्र कुमार को कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) नियुक्त किया गया है।

एनएचएआई अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि सेबी की मंजूरी राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास में जन भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आरआईआईएमपीएल की वरिष्ठ नेतृत्व टीम अनुभवी और सक्षम पेशेवरों से बनी है, जो इस पहल को आगे बढ़ाने और जनता के लिए दीर्घकालिक निवेश अवसर बनाने में सक्षम है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *