Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

जबलपुर में एक दिन के अंतर से दूसरा बड़ा अग्नि हादसा, कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग

जबलपुर में एक दिन के अंतर से दूसरा बड़ा अग्नि हादसा.. कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग

जबलपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शहर के व्यस्ततम इलाके में एक अग्निकांड का पूरा दिन भी नहीं बीत पाया कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात कपड़े के एक शोरूम में दूसरा बड़ा अग्नि हादसा हो गया। शहर के बड़े फुहारा क्षेत्र के घमंडी चौक स्थित रेडीमेड गारमेंट्स के शोरूम अतिशय कलेक्शन में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान बंद होने के कुछ समय बाद धुआं उठता देखा गया था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हाेगी।

आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में आग देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और आग पर काबू पाने की कोशिश की। कपड़ों और अन्य ज्वलनशील सामग्री की वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया था।

आग को पूरी तरह नियंत्रित करने में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी लगी रहीं। इस दौरान क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रोक दी गयी। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास बेरिकेड्स लगाकर यातायात नियंत्रित किया। नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के स्टॉक के जलने की आशंका है।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *