Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

jodhpur

साप्ताहिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन

जोधपुर, 3 दिसंंबर (Udaipur Kiran) । राजकीय आयुर्वेद नर्स कम्पाउण्डर प्रशिक्षण केन्द्र पूंजला में जोधपुर कमिश्‍नरेट के महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र द्वारा चल रहे साप्ताहिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमृतलाल जीनगर थे। समापन समारोह में प्रशिक्षण केन्द्र में अध्ययनरत छात्राओं ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सीखे गए पंच, ब्लॉक, किक्स व सरल रक्षा तकनिकों का प्रदर्शन किया।

एडीसीपी अमृतलाल जीनगर ने प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं की हौसला अफजाई करते हुए उनको पंच, ब्लॉक, किक्स व सरल रक्षा तकनीकों का नियमित अभ्यास करने एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे नवाचारों से अवगत करवाया। जीनगर ने बालिकाओं को मोबाइल में राजकॉप सिटिजन एप इन्सटॉल करने व नीड हैल्प सम्बन्धी फीचर को काम लेने एवं साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग शर्मा ने महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र के मास्टर ट्रेनर्स व प्रभारी अधिकारी अमृतलाल जीनगर को धन्यावाद ज्ञापित किया।

अमृतलाल जीनगर ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के विभिन्न विद्यालयों व संस्थानों में अध्ययनरत बालिकाओं को जनरल अवेयरनेस, हैल्पलाइन नम्बर, कानूनी अधिकारों की जानकारी, छेड़छाड़, बुलिंग, स्टॉकिंग, बेड टच, चैन स्नेचिंग, एसिड हमले, यौन उत्पीडऩ, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर अभद्रता, साइबर अपराध तथा अन्य महिला विरोधी अत्याचारों से बचाव के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए वृहत स्तर पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण आयोजित करवाने के लिए कार्यालय पुलिस परामर्श एवं सहायता केन्द्र, पुलिस लाइन परिसर रातानाडा में सम्पर्क किया जा सकता है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *