Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) का वरिष्ठ सहायक दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) का वरिष्ठ सहायक दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जालोर टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) जिला जालोर के वरिष्ठ सहायक महेन्द्र कुमार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी मुख्यालय स्थित हेल्पलाइन नम्बर परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी स्कूल की मान्यता एवं यूडाईस आई डी व पासवर्ड जारी करने की एवज में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) जिला जालोर के वरिष्ठ सहायक महेन्द्र कुमार दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। जिस पर एसीबी टीम जालोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ सहायक महेन्द्र कुमार को रिश्वत के दस हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया गया।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *