Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

शेयर बाजार कारोबार में स्थिर रुख के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स 43 टूटा

शेयर बाजार के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर विराम लग गया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बाजार के दोनों मानक सूचकांक लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 42 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी मामूली लाभ में रहा।

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 42.63 अंक यानी 0.050 फीसदी की गिरावट के साथ 85,524.84 के स्‍तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 85,704.93 अंक के उच्चतम स्तर तक गया और उसके बाद 85,342.99 अंक के न्यूनतम स्तर तक आया। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 4.75 अंक यानी 0.018 फीसदी बढ़कर 26,177.15 के स्‍तर पर बंद हुए।

सूचना प्रौद्योगिकी और औषधि बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से शेयर बाजार नीचे आया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 शेयर में गिरावट दिखी। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एयरटेल में 1.5 फीसदी तक गिरावट रही है। आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टीएमपीवी 1 फीसदी बढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स के अन्‍य शेयरों में भारती एयरटेल, अडाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इटर्नल, एक्सिस बैंक और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

लाभ में रहने वाले शेयरों में आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। इसके साथ ही निफ्टी के 50 में से 26 शेयर गिरकर बंद हुए। एनएसई के आईटी, फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में गिरावट रही, जबकि एफएमसीजी, मीडिया और मेटल ऊपर बंद हुए। इसके अलावा एशिया के अन्य शेयर बाजारों में शामिल दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट सकारात्मक दायरे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ है। यूरोप के बाजारों में दोपहर कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

उल्‍लेखनीय है कि ए‍क दिन पहले सेंसेक्स 638.12 अंक यानी 0.75 फीसदी की उछाल के साथ 85,567.48 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 206 अंक यानी 0.79 फीसदी चढ़कर 26,172.40 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *