Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

उद्योगपति को धमकी भरा पत्र भेज मांगी 50 लाख की रंगदारी

फाइल फोटो : थाना कासना, गौतम बुद्ध नगर

गौतमबुद्ध नगर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जनपद गाैतमबुद्धनगर में कासना थाना में साेमवार देर रात एक उद्योगपति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी फैक्टरी में अज्ञात बदमाशों ने एक धमकी भरा पत्र भेजकर उनसे 50 लाख रुपये की मांग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने मंगलवार काे बताया कि उद्योगपति चंद्र प्रकाश गोस्वामी ने थाना में दर्ज कराई रिपाेर्ट बताया कि उन्हाेंने थाना क्षेत्र में एक कंपनी काे 2.2 करोड़ में खरीदा है। साेमवार रात को कंपनी के गार्ड ने फोन करके उन्हें बताया कि कंपनी में एक सफेद लिफाफा रखा है। जब उन्होंने आकर लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें लिखा था कि 15 अक्टूबर तक 50 लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। धमकी भरा पत्र पढ़ने के बाद उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और धमकी भरा पत्र भेजने वाले काे शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थानेदार ने बताया कि उद्याेगपति काे पत्र भेजकर रंगदारी मांगने के मामले में जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *