Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः गौ-तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 31 गौ-वंश मुक्त

investigation underway

सिवनी, 14 दिसंबर(Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दस चक्का ट्रक से 31 नग गौ-वंश को मुक्त कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने बताया कि रविवार को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मूंगवानी रोड की ओर से एक दस चक्का ट्रक में गौ-वंश को क्रूरता एवं बर्बरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरकर अवैध रूप से नागपुर स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस स्टाफ के साथ परतापुरदृमूंगवानी रोड पर नाकाबंदी की गई।

सुबह करीब 6.50 बजे मूंगवानी की ओर से एक दस चक्का ट्रक क्रमांक एमएच-31 डीएस-1393, जिस पर काले रंग की तिरपाल बंधी थी, आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का संकेत देने पर चालक ट्रक को तेज एवं खतरनाक तरीके से बायपास रोड की ओर भगाने लगा। कुछ दूरी पर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर चालक एवं उसका एक साथी ट्रक से कूदकर खेतों की ओर फरार हो गए। पीछा करने पर वे नहीं मिले।

ट्रक की तिरपाल खुलवाकर देखने पर अंदर 31 नग गौ-वंश को निर्दयतापूर्वक गर्दन, मुंह एवं पैरों में रस्सियों से बांधकर ठूंसा हुआ पाया गया। सभी गौ-वंश को सुरक्षित मुक्त कर ’’गौशाला दयोदय जीवरक्षा संस्थान, बीझावाड़ा’’ में चारा-पानी एवं उचित देखरेख हेतु रखवाया गया है।

पुलिस ने ट्रक क्रमांक एमएच-31 डीएस-1393 के स्वामी एवं चालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। फरार आरोपितों की तलाश के लिए थाना स्तर पर टीम गठित कर पतासाजी की जा रही है।

पुलिस ने एक दस चक्का ट्रक क्रमांक एमएच-31 डीएस-1393 (कीमत लगभग 10,00,000) एवं 31 नग गौ-वंश (कीमत लगभग 4,10,000) जब्त किया है।

’

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *