Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः 70 विद्यालयों में आयोजित हुए शिविर, 7500 से अधिक किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण

Seoni: Camps organised in 70 schools, health check-up of over 7500 adolescent girls

सिवनीः जिले का अनूठा नवाचार मिशन आयुषी

सिवनी, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । मप्र के सिवनी जिला प्रशासन द्वारा किशोरी बालिकाओं के उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए मिशन आयुषी अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान जिले का एक अनूठा नवाचार है, जो विशेष रूप से शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 6वीं से 12वीं कक्षा की बालिकाओं को समर्पित है। यह बात सोमवार को सिवनी कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने कही।

उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग के संयुक्त प्रयास से विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें बालिकाओं का वजन, ऊँचाई और एनीमिया की जांच की जा रही है। साथ ही उन्हें पोषण, संतुलित आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से भी अवगत कराया जा रहा है। मिशन आयुषी केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बालिकाओं को सामाजिक एवं कानूनी जागरूकता भी दी जा रही है। विशेषज्ञों द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणाम, पास्को एक्ट के प्रावधान तथा साइबर अपराध से बचाव पर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक लक्षित 244 विद्यालयों में से 70 विद्यालयों में शिविर संपन्न किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 7500 किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण पूरा किया गया है। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने बताया कि मिशन आयुषी न केवल बालिकाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि उन्हें जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि शेष विद्यालयों में भी समयबद्ध तरीके से शिविर आयोजित कर अभियान को पूर्णता दी जाएगी।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *