Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार और टीबी उन्मूलन पर कलेक्टर ने दिए निर्देश

Seoni: Collector issues instructions on improving maternal and child health and eradicating TB

सिवनी, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने एएनसी रजिस्ट्रेशन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने, मॉडरेट एनीमिक एवं हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिले में दर्ज मातृ मृत्यु प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने हर मामले का विश्लेषण कर कमियों को दूर करने तथा गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग और समय पर रेफरल सुनिश्चित करने को कहा।

टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा के दौरान सिवनी और गोपालगंज में टीबी स्क्रीनिंग एवं एक्स-रे की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सिकल सेल, एनसीडी (डायबिटीज, बीपी) एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी बीएमओ को नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने और फील्ड निगरानी मजबूत रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमएचओ डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *