Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन, 10.57 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

Seoni: Draft voter list published, more than 10.57 lakh voters registered

सिवनी, 23 दिसंबर(Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार को प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में जिला स्टेंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचन नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया गया।

कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार

विधानसभा बरघाट में 1,19,130 पुरुष, 1,19,282 महिला एवं 01 अन्य सहित कुल 2,38,413 मतदाता,

विधानसभा सिवनी में 1,34,656 पुरुष, 1,33,265 महिला एवं 06 अन्य सहित कुल 2,67,927 मतदाता,

विधानसभा केवलारी में 1,30,711 पुरुष, 1,27,394 महिला एवं 01 अन्य सहित कुल 2,58,106 मतदाता,

विधानसभा लखनादौन में 1,49,438 पुरुष, 1,43,689 महिला एवं 03 अन्य सहित कुल 2,93,130 मतदाता पंजीकृत हैं।

इस प्रकार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5,33,935 पुरुष, 5,23,630 महिला एवं 11 अन्य मतदाता सहित कुल 10,57,576 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के विरुद्ध 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 तक दावा एवं आपत्तियाँ आमंत्रित की जाएंगी। वहीं 23 दिसम्बर से 14 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय एवं दावा-आपत्तियों का निराकरण संबंधित ईआरओ द्वारा किया जाएगा।

इसके बाद 17 फरवरी 2026 को मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदण्डों की जांच हेतु आयोग की अनुमति प्राप्त की जाएगी और 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *