Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः जीआईआर तार लगाकर जंगली सुअर का शिकार , चार आरोपित पहुंचे जेल

Seoni: Wild boar hunted using GIR wire, four accused sent to jail

सिवनी, 21 सितंबर (Udaipur Kiran) । मप्र के सिवनी में बरघाट परियोजना मंडल के पांडिया छपारा परिक्षेत्र अंतर्गत वन विभाग की टीम ने रविवार की शाम जंगली सुअर का शिकार करने वाले चार आरोपितों को दबोच लिया। आरोपितों ने जी.आई. तार से करंट लगाकर अवैध शिकार किया था। जिस पर वन विभाग की टीम ने आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश उपरांत आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

परिक्षेत्र अधिकारी एच.एल. दाहिया ने सोमवार को जानकारी दी कि मुखबिर से मिली सूचना पर परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम होलूटोला (पिपरिया बीट) में दबिश दी गई जहां मौके से जी.आई. तार, एक कुल्हाड़ी और मांस काटने के लिए उपयोग किए गए लकड़ी के तख्ते जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपितों में क्रमशः झाडूसिंह पुत्र संपत सिंह (ग्राम होलूटोला), जयसिंह पुत्र दयाल सिंह (ग्राम होलूटोला), रामेश्वर पुत्र वीरनलाल (ग्राम खुरसुरा) और गोविंद पुत्र केशरी चंद (ग्राम परासपानी) शामिल हैं। सभी के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 एवं संशोधित अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश उपरांत आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

इस कार्यवाही में उप संभागीय प्रबंधक अनिल कुमार क्षत्रिय, परिक्षेत्र अधिकारी एच.एल. दाहिया सहित वनपाल, वनरक्षक और उड़नदस्ता टीम के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *