Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः बस स्टैंड की घटना पर हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Hindu organizations submitted a memorandum on the Seoni bus stand incident.

सिवनी, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं हिंदू समाज ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा ने ग्रहण किया। संगठनों ने आरोप लगाया कि शहर में एक विशेष वर्ग का मनोबल बढ़ गया है, जो नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। इसकी वजह से शहर का वातावरण अशांत हो रहा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 27 सितंबर को बस स्टैंड क्षेत्र में ग्राम नांदिया कला निवासी अमन साहू के साथ कुछ युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट की। संगठनों ने इस घटना को शहर की शांति व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू समाज प्रत्युत्तर देने के लिए बाध्य होगा।

क्या है मामला

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के अनुसार, मुस्लिम युवती से बातचीत को लेकर अमन साहू के साथ विवाद हुआ। पीड़ित ने बताया कि वह सिवनी में टीसी लेने आए थे और उनके साथ अंकित साहू भी थे, जिन्हें दवाइयां लेनी थीं। इसी दौरान बस स्टैंड पर उनकी मुलाकात एक मुस्लिम युवती से हुई, जो उनकी बहन की सहेली भी थी। बातचीत के दौरान कुछ मुस्लिम युवकों ने हाथापाई कर अमन के साथ मारपीट की।

पुलिस की कार्रवाई

सोशल मीडिया वायरल वीडियों के बाद पुलिस ने इस मामले में थाना कोतवाली सिवनी में अपराध क्रमांक 822/2025 धारा 126(2), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छह आरोपितोंकृमुजाहिद (19), आदिल (20), साकिब (21), मोहम्मद नसीम उर्फ अनीस (40), मोहम्मद हस्सान (19) और असीम (18)को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सभी को जेल भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवेचना जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *