Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः महाराष्ट्र सीमा मेटेवानी चेक पोस्ट पर लगा लंबा जाम, अवैध वसूली का आरोप

Illegal collection from vehicles at Metevani check post on the MP-Maharashtra border, long traffic jam

सिवनी, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित सिवनी जिले के मेटेवानी चेक पोस्ट पर गुरुवार को वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बताया जा रहा है कि चेक पोस्ट पर अधिकारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली के चलते ड्राइवरों और कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे यातायात घंटों तक प्रभावित रहा। समाचार लिखे जाने तक जाम खुलना प्रांरभ हो गया था।

ड्राइवरों का आरोप है कि अवैध वसूली के बाद भी ऑनलाइन चालान काटे जा रहे हैं जिससे उन्हें दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रक चालकों ने कहा कि उन्हें जबरन पैसों की मांग की जाती है और भुगतान न करने पर वाहन रोके जाते हैं।

कई ड्राइवरों ने सिवनी जिले में हाल ही में पुलिस से जुड़े घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेशभर में परिवहन विभाग और पुलिस की मिलीभगत से अवैध वसूली का सिलसिला जारी है। उन्होंने सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, जाम कई किलोमीटर तक फैला रहा और सैकड़ों वाहन फंसे रहे। यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए स्थानीय पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक जाम खुलना प्रंारभ हो गया था।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *