Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनीः सृजन अभियान किशोरों में आत्मविश्वास की नई उड़ान, पुलिस बनी मार्गदर्शक

Seoni: Srijan Abhiyan police becomes guide in Seoni

सिवनी, 16 दिसंबर(Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के नगरीय क्षेत्र बारापत्थर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी का छात्र-छा़त्राओं ने भ्रमण कर सिवनी पुलिस से महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। पुलिस ने मंगलवार बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा 15 से 30 दिसंबर तक संचालित सृजन अभियान के अंतर्गत किशोरों को आत्मनिर्भर, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। इस अभियान के तहत पुलिस की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा, गुड टचदृबैड टच, स्वास्थ्य व पोषण, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार, संवाद कौशल, करियर गाइडेंस और सिविक सेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस विभाग के नवाचारों जैसे डायल 112, दिशा लर्निंग सेंटर, सर्विलेंस कक्ष, पुलिस स्टूडेंट कैडेट योजना, राहवीर योजना, ट्रैफिक अवेयरनेस एवं नव विधान’’ की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे पुलिस व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर मिल रहा है।

इसी कडी में मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में नियंत्रण कक्ष प्रभारी निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे द्वारा महात्मा गांधी शासकीय हाई स्कूल सिवनी एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भीमगढ़ के छात्र-छात्राओं को इस अभियान से जोड़ा गया। इस दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान कर उन्हें यूनिफॉर्म सर्विसेज के प्रति प्रेरित किया गया।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *