Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HEADLINES

छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, दो जवान बलि‍दान, एक घायल

मुठभेड़ की फाईल फाेटाे

बीजापुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में बुधवार सुबह 9 बजे से डीआरजी दंतेवाड़ा–बीजापुर, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ काेबरा की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान नक्सलियों के साथ लगातार रुक-रुक कर फायरिंग की स्थिति बनी रही। इस दाैरान सुरक्षाबलों की आक्रामक कार्रवाई में अब तक सात नक्सली कैडरों के शव बरामद किये हैं। वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी बीजापुर के दो जवान प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी एवं आरक्षक दुकारू गोंडे बलीदान हुए हैं। वहीं, एक अन्य जवान सोमदेव यादव घायल हाे गए हैं।

बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक सात नक्सली कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। शव के साथ मुठभेड़ स्थल से एसएलआर राइफलें, .303 राइफलें तथा अन्य हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। माओवादियों के मृत शरीरों की पहचान अभी स्थापित की जानी शेष है।

मुठभेड़ क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है, अतिरिक्त रीइन्फोर्समेंट टीमें भेजी गई हैं। फोर्स की बल संख्या पर्याप्त है तथा क्षेत्र को कॉर्डन कर सर्चिंग जारी है। उन्हाेंने बताया कि चूंकि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। ऑपरेशन पूर्ण होने के उपरांत विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *