जोधपुर, (Udaipur Kiran). प्रसिद्ध रामदेवरा मेला में श्रद्धालुओं की आवागमन सुविधा के लिए रेलवे ने जोधपुर से सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है. इसमें चार जोड़ी नियमित, एक साप्ताहिक और दो मेला स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा, भगत की कोठी से एक और मेला स्पेशल ट्रेन 22 अगस्त से शुरू होगी, जो 7 सितंबर तक 17 ट्रिप करेगी.

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रामदेवरा मेला में ट्रेनों से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता अनुसार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि
-
22931 बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर सुपरफास्ट (साप्ताहिक): जोधपुर से हर Saturday सुबह 3.50 बजे प्रस्थान, रामदेवरा आगमन 6.40 बजे. वापसी में ट्रेन 22932 Saturday रात 20.03 बजे रामदेवरा से रवाना होकर जोधपुर 11.15 बजे रात पहुंचेगी.
-
04863/04864 जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल: प्रतिदिन जोधपुर से सुबह 4 बजे, रामदेवरा आगमन 7.45 बजे. वापसी में 8.25 बजे रामदेवरा से चलकर जोधपुर दोपहर 12 बजे पहुंचेगी.
-
20492 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट: प्रतिदिन जोधपुर से 6.10 बजे सुबह, रामदेवरा 9.11 बजे. वापसी में 20491 रामदेवरा से 5.23 बजे शाम, जोधपुर 8.55 बजे.
-
04833/04834 जोधपुर-रामदेवरा मेला स्पेशल: प्रतिदिन जोधपुर से 10.50 बजे, रामदेवरा दोपहर 2.30 बजे. वापसी में 3.20 बजे रामदेवरा से, जोधपुर 7.15 बजे शाम पहुंचेगी.
-
74844 भगत की कोठी-जैसलमेर डेमू: प्रतिदिन भगत की कोठी से 1.30 दोपहर, जोधपुर से 2 बजे, रामदेवरा 5.22 बजे. वापसी में रामदेवरा से 9.15 बजे सुबह, जोधपुर 1.10 बजे दोपहर.
-
15014/15013 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस: प्रतिदिन जोधपुर से शाम 5 बजे, रामदेवरा 8.20 बजे रात. वापसी में सुबह 4.53 बजे रामदेवरा से, जोधपुर 8 बजे.
-
14087/14088 दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस: प्रतिदिन जोधपुर से रात 8.15 बजे, रामदेवरा 11.52 बजे. वापसी में रात 8.30 बजे रामदेवरा से, जोधपुर 11.45 बजे रात पहुंचेगी.
रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष निगरानी और ट्रेनों की अतिरिक्त उपलब्धता सुनिश्चित की है, जिससे रामदेवरा मेले में यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके.