Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अंबिकापुर सबसे ठंडा

राजधानी रायपुर में सुबह घना कोहरा

रायपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। राजधानी रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीत गिर रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 2 से 3 दिनों के लिए कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है, क्योंकि तापमान में लगातार गिरावट की वजह से अब ठंड का असर तेज होता जा रहा है।अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.5°C दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कोरिया, बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही,बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और बालोद में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। रायपुर के अमलेश्वर इलाके में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई और लोगों को वाहन लाइट जलाकर चलाने पड़े। इसी तरह रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में भी घना कोहरा देखने को मिला।

सरगुजा संभाग के कई इलाकों में धुंध के कारण विजिबिलिटी घटकर महज 20 मीटर तक रह गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में ठंड का असर बना रहेगा। अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद तीन दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है।

ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 300 से 350 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें ड्राई स्किन, एक्जिमा और सोरायसिस के मरीजों की संख्या अधिक है। डर्मेटोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. मृत्युंजय सिंह के अनुसार ठंड के मौसम में ये समस्याएं आम हैं, लेकिन समय पर उपचार न होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *