Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

उत्तरी हवाओं से जमने लगा शेखावाटी, 6 शहरों का पारा 5 डिग्री से नीचे

माैसम

जयपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तरी हवाओं से प्रदेश के पारे में गिरावट आने लगी है। सबसे ज्यादा असर शेखावाटी और उसके आस-पास के इलाकों पर नजर आ रहा है। प्रदेश के 6 शहरों का रात का पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 2.2 डिग्री के साथ फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही। आगामी दिनोंं में पारे में और गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 15 शहरों का रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर के अलावा लूणकरणसर का न्यूनतम तापमान 2.9, सीकर का 3.8, चूरू का 4.7, दौसा का 4.8, अलवर का 5, पिलानी का 5.4, झुंझुनूं का 6.1, करौली का 6.3, श्रीगंगानगर का 7.5, वनस्थली का 7.8, बीकानेर 8.2, सिरोही का 8.7 और जैसलमेर 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 2-3 दिन राज्य के शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

जयपुर में सर्दी में इजाफा देखने को मिला। हालांकि दिन में तीखी धूप देखने को मिली। जयपुर के दिन के पारे में 0.6 और रात के पारे में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में हल्की हवाएं भी चली।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *