Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उदयपुर की खूबसूरती पर फिदा हुए शिखर धवन, गर्लफ्रेंड संग बिताए रोमांटिक पल

उदयपुर, 20 अगस्त (Kiran News)। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों लेकसिटी उदयपुर की शांति और खूबसूरती का आनंद ले रहे हैं। शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड संग लेक पैलेस में रोमांटिक डिनर किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा कीं। एक वायरल फोटो में वे गर्लफ्रेंड को गुलाब जामुन खिलाते नजर आ रहे हैं, जिस पर उन्होंने लिखा – ‘गुलाब जामुन विद माय गुलाब’। उनकी इस पोस्ट को फैंस से खूब लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं।

Shikhar Dhawan

छुट्टियां मनाने उदयपुर पहुंचे धवन ने शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण किया। उन्होंने सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ पैलेस, फतेहसागर झील और सहेलियों की बाड़ी में समय बिताया और इन जगहों की सांस्कृतिक सुंदरता और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। शिखर धवन ने लिखा कि उदयपुर की शांति और खूबसूरती ने उनका मन मोह लिया है।

धवन की इस निजी यात्रा के दौरान उन्होंने किसी औपचारिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया और न ही मीडिया से बातचीत की। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट्स ने फैंस को खासा उत्साहित कर दिया है। उन्होंने अपने हर पल को खास अंदाज में शेयर किया और उदयपुर की यादों को हमेशा के लिए संजो लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *