Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

पानी की समस्या से जूझ रहा शिलाई क्षेत्र का गांव ठाणे

पिछले कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहा शिलाई क्षेत्र का गांव ठाणे

नाहन, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सिरमौर जिला में शिलाई क्षेत्र के तहत आने वाले गांव ठाणे में पिछले कई दिनों से पानी की समस्या उठ खड़ी हुई है और लोगो को पेयजल के साथ साथ पशुओं में भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जल शक्ति विभाग के कर्मचारी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी न होने से उन्हें बड़ी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

उधर समाजसेवी नाथू राम चौहान ने बताया कि पिछले लगभग 15 दिनों से इस गांव में पानी की समस्या है लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। ग्रामीणों को दूर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। अब तो लोगो को हाथ धोने के लिए भी पानी नहीं बचा है। ऐसे में प्रशासन को जल्द कार्यवाई करनी चाहिए ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।

उधर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण चौहान ने कहाकि हर घर नल केवल नारे ही रह गए हैं और शिलाई का यह गांव जो मंत्री जी के क्षेत्र का है पानी से महरूम है। समझ नहीं आता सरकार कैसे कार्य कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *