Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

शिमला : कार की टक्कर से फुटपाथ पर सो रहे परिवार पर गिरा रेलिंग-साइनबोर्ड, पांच घायल

Road Accident

शिमला, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राजधानी शिमला में दिवाली की रात विक्ट्री टनल के पास हुए हादसे में फुटपाथ पर सो रहे परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग और साथ लगा साइनबोर्ड टूटकर नीचे सो रहे लोगों पर गिर गया।

पुलिस के अनुसार यह घटना रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर हुई जब शिकायतकर्ता कैलाश पुत्र लेहरू लाल, निवासी डिंडोली (जिला चित्तौड़गढ़, राजस्थान) अपने परिवार सहित विक्ट्री टनल के पास ओल्ड बस स्टैंड जाने वाले रास्ते पर फुटपाथ पर था। इसी दौरान एक सफेद रंग की टैक्सी (नंबर एचपी01एन 0561) तेज रफ्तार में गलत दिशा से आई और सड़क किनारे रेलिंग को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से रेलिंग और लोहे का साइनबोर्ड टूटकर फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर जा गिरा। इस हादसे में भैरी (22) पत्नी भैरू, सोना (4) पुत्री भैरू, विशाल (8) पुत्र जमनालाल, माया (6) पुत्री जमनालाल और चार माह का बच्चा किशन पुत्र रामलाल घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रिपन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

थाना सदर पुलिस ने शिकायत पर बीएनएस की धारा 281 व 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार चालक का मेडिकल परीक्षण भी करवाया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशे की हालत में तो नहीं था। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *