Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

शिवसेना की 19 मार्च 2026 को हिंदू नववर्ष मनाने की अपील

शिवसेना की 19 मार्च 2026 को हिंदू नववर्ष मनाने की अपील

जम्मू, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

हिंदू अपना नववर्ष 1 जनवरी नहीं 19 मार्च 2026 को मनाए, यह अपील लोगों से अपनी भारतीय संस्कृति और पहचान से पुनः जुड़ने का आग्रह करती है जो अंग्रेजी कैलेंडर के प्रभाव में कहीं खो गई है, यह कहना है शिवसेना ( यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई प्रमुख मनीश साहनी का।

पार्टी प्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय में आयोजित आज एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी ने अंग्रेजी नहीं हिंदू नववर्ष मनाओ का नारा दिया।

उन्होंने कहा कि हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष का आरंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से माना जाता है। वर्ष 2026 में यह तिथि 19 मार्च 2026, गुरुवार को पड़ेगी। हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति पहचान का सम्मान करना और उन्हें जीवित रखना अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सनातनी अपना नववर्ष 19 मार्च को मनाए। इस दिन से चैत्र नवरात्रि का आरंभ होता है, जो सृष्टि के आरंभ का दिन माना जाता है। इस दिन अपने घरों में भगवा झंडे लहराए, रंगोली सजाए, दान-पुण्य करे व एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे, ताकि खोई हुई सांस्कृतिक समझ को पुनः वापस लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जो समुदाय क्रिसमस व अंग्रेजी नववर्ष मनाते है उससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, वे अपने पर्व अपने तौर पर मनाये मगर हमे अपनी संस्कृति पहचान को जीवित रखने के परम कर्तव्य को भी निभाना है।

—————

(Udaipur Kiran) / रमेश गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *