Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

शिवसेना का युवाओं से ‘उठो-जागो’ का आह्वान

शिवसेना का युवाओं से 'उठो-जागो' का आह्वान

जम्मू, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जम्मू संभाग के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है मगर भेदभाव व सौतेले वयवहार के शिकार होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा आखिर ऐसा कब तक चलेगा, उठो-जागो अपने अधिकार लो यह कहना है शिवसेना (यूबीटी) प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी है।

पार्टी प्रदेश अधयक्ष मनीश साहनी के नेतृत्व मे एकत्रित शिव सैनिकों ने आज इंदिरा चौक मे ‘जम्मू के युवाओं के साथ भेदभाव बंद करो ‘उठो जागो जम्मू वासियों अलग जम्मू प्रदेश ही एकमात्र विकल्प लिखे प्लेकार्ड पकड़ जम्मू के युवाओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

साहनी ने कहा कि चयन प्रक्रिया में जम्मू के खिलाडियों के टैलेंट को नजरअंदाज किया गया है। यह कैसे संभव है कि चयन करने वालों को जम्मू संभाग से 10 जिलों से भाग लेने वाले (74

खिलाडियों) से एक भी काबिल खिलाड़ी नहीं मिला , जबकि कश्मीर से (24 खिलाडियों) में से 20 खिलाड़ी ( 19 एक समुदाय से) को चुन लिए जाता है।

पहले श्री माता वैष्णों देवी मैडिकल कालेज प्रवेश में हमारे अधिकारों को सुनिश्चित नहीं किया जाता और अब खेलों में भी जम्मू के युवाओं को दरकिनार कर दिया गया । आखिर जम्मू के युवाओं के साथ ऐसा वयवहार कब तक चलेगा। कहां है जम्मू के हितैषी? जिनहोने जम्मू से भेदभाव का मुद्दा उठाकर 2014 , 2024 के विधानसभा व 2014, 2019, 2024 के लोकसभा चुनावों में जमकर अपनी राजनैतिक रोटियाँ सेंकी लेकिन आज खामोशी की चादर ओडे तमाशबीन बने बैठे है।

साहनी ने जम्मू के युवाओं को अपने अधिकारों व सुरक्षित भविष्य के लिए ‘उठो-जागो’ का आवाहन किया। साहनी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जम्मू के युवाओं के प्रति सरकारों का रवैया नहीं‌ बदला तो ‘अलग जम्मू प्रदेश’ की आवाज उठाने को मजबूर होना पडेगा। इस मौके पर मिनाक्षी छिबबर, विकास बख्शी, संजीव कोहली, बलवंत सिंह, राज सिंह, राजू कपूर, आदित्य महाजन, शशिपाल, धीरज कोहली समेत कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / रमेश गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *