Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी : गौरा-गौरी उत्सव में हुआ शिव-पार्वती विवाह, धूम धाम से निकली बारात

शहर के गोकुलपुर और सोरिद वार्ड में निकाली गई शोभायात्रा।
समूह में खड़े हुए गौरा गौरी उत्सव समिति के सदस्य।

दीपावली के दूसरे दिन उत्साह से मनाया जाता है गोवर्धन का पर्व

धमतरी, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली के दूसरे दिन बुधवार 22 अक्टूबर को शहर सहित ग्रामीण अंचल में गौरा-गौरी का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में परंपरानुसार भगवान शिव-पार्वती के विवाह की रस्में निभाई गई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन के बीच पर्व की खुशियां दोगुनी हो गई। लोगों ने ईश्वर की आराधना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

धमतरी शहर के सोरिद वार्ड जालमपुर वार्ड, कोष्टापारा वार्ड, जोधापुर वार्ड सहित विभिन्न वार्डों में गौरा गौरी पर्व की धूम रही। तीन दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत नरक चौदस की रात में फूल कुचरने से हुई। इसके बाद कार्तिक अमावस्या की सुबह मोहल्लेवासी बाजे गाजे के साथ समूह में खेत या पवित्र स्थान से मिट्‌टी लेने गए। मिट्‌टी लाने के बाद बाद पूजा स्थल में (गौरा) भगवान शंकर व पार्वती (गौरी) के साथ नंदी, भीमसेन आदि की आकर्षक प्रतिमाएं बनाई गई। रात में दोनों प्रतिमाओं के साथ भगवान शंकर व पार्वती के विवाह की रस्में निभाई गई। इस दौरान शिव जी की बारात भी निकाली गई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन में लोग खूब थिरके।

गोकुलपुर वार्ड गौरा उत्सव समिति के अध्यक्ष गोकुल यादव ने बताया कि, उत्सव की शुरुआत नरक चौदस हो गई। पूजा स्थल को गौरा चौरा कहा जाता है। इसी पूजा स्थल पर रात में फूल कूचरने की परंपरा हुई। दूसरे दिन सोमवार को बाजे गाजे के साथ जाकर खेत से मिट्‌टी लाई गई। विवाह की रस्में निभाई गई। सोमवार को गौरा गौरी की शोभायात्रा निकली। नाचते-गाते सभी तालाब पहुंचे, फिर पूजा-अर्चना की गई। पश्चात तालाब में गौरा-गौरी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर गोकुलपुर वार्ड के पूर्व पार्षद महेश साहू, शारदा साहू, जीवन साहू, कृतिका यदु, पर्वतीबाई, भुवनलाल सिन्हा, सुषमा सिन्हा, रोशन सिन्हा, रानू सिन्हा, सुभाष सिन्हा,ममता सिन्हा, आस्था आयुषी, टिकेंद्र साहू सहित काफी संख्या में वार्ड के लोग उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *