Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

शिवपुरीः सेवा भारती के सहरिया बनवासी बालक छात्रावास में कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ

सेवा भारती के सहरिया बनवासी बालक छात्रावास में कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ

शिवपुरी, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित सहरिया बनवासी बालक छात्रावास में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है। यहां पर बच्चे कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष होंगे। रविवार को इस केंद्र का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव के मुख्य अतिथि में किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राजकुमार सिंह, कंप्यूटर विशेषज्ञ विष्णु अग्रवाल जिला संघ चालक राजेश गोयल मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के सहरिया बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए यह छात्रावास बहुत अच्छे ढंग से संचालित किया जा रहा है और अब कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के प्रारंभ होने से नई तकनीक को बच्चे सीखेंगे और अपना कंप्यूटर ज्ञान बढ़ाएंगे जिससे उन्हें अपना भविष्य बनाने में मदद मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने छात्रावास के एक बालक को गोद लिया तथा उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस केंद्र को और विस्तार दिया जाएगा जिससे अधिक से अधिक वंचित समाज के छात्रों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम को जिला संघ चालक राजेश गोयल, आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राजकुमार सिंह, विष्णु अग्रवाल ने भी संबोधित किया। सेवा भारती द्वारा सहरिया बनवासी बालक छात्रावास में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है जिसमें 10 कंप्यूटर से बच्चे कंप्यूटर सीखेंगे।

कार्यक्रम की प्रस्तावना उत्तम सिंह कुशवाहा द्वारा रखी गई कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन राजेंद्र जी द्विवेदी द्वारा किया गया इस अवसर पर सेवा भारती के विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी, विभाग सेवा प्रमुख राजेंद्र जैन, जिला सेवा प्रमुख हरज्ञान प्रजापति, सेवा भारती जिला अध्यक्ष ओम बंसल, जिला सचिव महिम भारद्वाज, नगर अध्यक्ष शैलेश विरमानी, विमल जैन नगर संघ चालक, मुकेश कर्ण छात्रावास अधीक्षक तथा सेवा भारती का महिला मंडल प्रमुख रूप से उपस्थित रहा। कार्यक्रम में मंच का संचालन श्रीमती विनीता जैन ने किया।

(Udaipur Kiran) / रंजीत गुप्ता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *