Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

शिवपुरीः एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, टीम भावना का पढ़ाया गया पाठ

शिवपुरी में एनसीसी कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण संपन्न

– शिवपुरी में एनसीसी कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण संपन्न

शिवपुरी, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय पीजी कॉलेज प्रांगण में 35 भी बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पांच जिले शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, ग्वालियर जिलों के जूनियर- व सीनियर एनसीसी ईकाइयों के लगभग 300 कैडेट्स ने भाग लिया।

इस दौरान शिविर का आयोजन 6 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ जो 15 अक्टूबर तक चला। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास किया गया। शिविर में एनसीसी कैडेट्स को प्रतिदिन पीटी एवं योगाभ्यास से लेकर ड्रिल, फायरिंग, खेलकूद और दौड़ इत्यादि में नियमित प्रशिक्षण दिया। इस शिविर में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के अलावा साइबर सिक्योरिटी और स्वच्छता जैसे विषयों पर भी सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इस शिविर में भाग ले रहे एनसीसी कैडेट्स ने बताया कि शिविर में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, टीम भावना के अलावा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिली। शिवपुरी पीजी कॉलेज के प्रोफेसर और एनसीसी प्रभारी गुलाब जाटव ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, ग्वालियर जिलों के जूनियर- व सीनियर एनसीसी ईकाइयों के लगभग 300 कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर में एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास का प्रशिक्षण दिया।

इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन कमान अधिकारी एवं कैंप कमांडेंट कर्नल विजय वीर सिंह दहिया और बटालियन के एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल ए.एन. रेड्डी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण कार्य में कैप्टन मनोज भिरोरिया, कैप्टन अरविंद दोहरे, कैप्टन गुलाब सिंह, लेफ्टिनेंट अनीता कैमोर, लेफ्टिनेंट किरण मेहरा, लेफ्टिनेंट सारिका महेश्वरी, जीसीआई रिया बघेल, ट्रेनिंग जेसीओ भूपेंद्र सिंह एवं बटालियन का समस्त पी.आई. स्टाफ महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, शिविर की समस्त व्यवस्थाओं का दायित्व सूबेदार मेजर अमरजीत मलिक कुशलतापूर्वक संभाली।

(Udaipur Kiran) / रंजीत गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *