Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति

Shri Mata Vaishno Devi Sangharsh Samiti is ready to go to any extent to protect the interests of Hindus.

कठुआ, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने कठुआ में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की, जिसमें उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में सीट आवंटन को लेकर कड़ा विरोध जताया। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में हिंदू समुदाय के साथ भेदभाव किया जा रहा है और विशेष समुदाय को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

पत्रकारों को संबंोधित करते हुए सदस्यों ने बताया कि 50 सीटों में से 42 सीटें विशेष समुदाय को आवंटित की गई हैं, जबकि हिंदू समुदाय के लिए मात्र 7 सीटें रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी के चढ़ावे का पैसा हिंदू समुदाय के हित में नहीं लगाया जा रहा है, बल्कि विशेष समुदाय के लिए उपयोग किया जा रहा है। समिति ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से मांग की है कि वह सीट आवंटन के फैसले को रद्द करे और हिंदू समुदाय के साथ न्याय करे। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। समिति के सदस्यों ने कहा कि वे हिंदू समुदाय के हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *