Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति कठुआ ने सरकार का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

Shri Mata Vaishno Devi Sangharsh Samiti Kathua protested by burning the effigy of the government.

कठुआ, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति कठुआ ने माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में सीट आवंटन मामले को लेकर जम्मू कश्मीर एलजी सरकार और स्थानीय सरकार के खिलाफ पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

बुधवार को श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति कठुआ ने शहर के शहीदी चैक में माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में सीट आवंटन मामले को लेकर जम्मू कश्मीर एलजी सरकार और स्थानीय सरकार के खिलाफ पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इससे पहले कठुआ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से पुतला छीनने की कोशिश भी की लेकर विफल रहे। प्रदर्शन के दौरान समिति के सदस्यों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई लेकिन समिति के सदस्य पुतला जलाने में सफल रहे। समिति के सदस्यों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर गंभीर हैं और इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि हिंदुओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है और मुस्लिम समुदाय को अधिक सीटें आवंटित की गई हैं। समिति के सदस्यों ने कहा कि अगर हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया और विश्वविद्यालय में हिंदुओं का हक नहीं दिया गया तो इससे भी उग्र प्रदर्शन होगा। उन्होंने सरकार से सीट आवंटन नीति में बदलाव की मांग की है। समिति के सदस्यों ने कहा कि माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में 50 सीटों में से 42 सीटें मुस्लिम समुदाय के छात्रों को आवंटित की गई हैं, जबकि हिंदू समुदाय के छात्रों को केवल 7 सीटें आवंटित की गई हैं। समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे और इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को अनदेखा किया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *