Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत

नई दिल्ली, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर कमजोरी बनी हुई है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तीसरे दिन मुनाफा वसूली होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,604.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 113.16 अंक यानी 0.50 प्रतिशत टूट कर 22,384.70 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,985.13 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार मुनाफा वसूली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,213.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,795.42 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 131.98 अंक यानी 0.56 प्रतिशत लुढ़क कर 23,534.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजार में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,069.48 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,278.42 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 101.50 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,857.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 185.93 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,569 अंक के स्तर तक आ गया है। कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त कमजोरी बनी हुई नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 92.21 अंक यानी 2.66 प्रतिशत टूट कर 3,378.90 के स्तर तक गिर गया है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 502.54 अंक यानी 1.93 प्रतिशत फिसल कर 25,521.31 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 173.68 अंक यानी 0.66 प्रतिशत गिर कर 26,311 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,282.45 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,846.33 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / योगिता पाठक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *