Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

सिलीगुड़ी मैराथन 25 जनवरी को

पत्रकार को संबोधित करते मेयर गौतम देव और अन्य अधिकारी

सिलीगुड़ी, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सिलीगुड़ी कॉलेज और सिलीगुड़ी मैराथन कमिटी के संयुक्त प्रयास से 25 जनवरी 2026 को मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी सिलीगुड़ी कॉलेज में गुरुवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मेयर गौतम देव ने दिया।

मैराथन तीन श्रेणियों में होगी, हाफ मैराथन, ड्रीम रन और स्पेशल चाइल्ड रन। हाफ मैराथन (21.1 किमी) में 18 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे, एंट्री फीस 200 रुपये होगी। ड्रीम रन में 12 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे, एंट्री फीस 20 रुपये रखी गई है। स्पेशल चाइल्ड रन सिलीगुड़ी कॉलेज परिसर में ही होगी।

इस प्रतियोगिता में कुल 2,50,500 रुपये की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *