
पौड़ी गढ़वाल, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . इंटर कालेज पोखरीखेत की छात्रा सिमरन गुसांई अंडर 17 खो-खो में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. छात्रा के चयन पर शिक्षा विभाग व स्कूल परिसर में खुशी बनी हुई है.
इंटर कालेज पोखरीखेत के व्यायाम शिक्षक भारत बिष्ट ने बताया कि सिमरन गुसांई ने बीते दिनों कालाढूंगी नैनीताल में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया. बताया कि उनका चयन अब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है. बताया कि वह Uttar Pradesh के अयोध्या में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी.
(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह
