Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HARYANA

सिरसा: अंतरराष्ट्रीय शोधार्थियों सहित सीडीएलयू के 13 शोधार्थी पीएचडी डिग्री के पात्र घोषित

शोध समिति की बैठक में भाग लेते कुलपति व अन्य।

सिरसा, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के परीक्षकों के बोर्ड व शोध समिति की अनुशंसा पर 13 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया है। इन शोधार्थियों में तीन अंतरराष्ट्रीय शोधार्थी भी शामिल हैं। इसमें एक शोधार्थी शारीरिक शिक्षा विभाग, तीन शोधार्थी प्रबंधन विभाग, दो शोधार्थी लोक प्रशासन विभाग, एक शोधार्थी विधि विभाग, एक शोधार्थी भौतिक विभाग, एक शोधार्थी पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग व चार वाणिज्य विभाग से शामिल है।

सीडीएलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सलार ने मंगलवार को बताया कि विश्वविद्यालय रिसर्च डिग्री कमेटी की बैठक में शारीरिक शिक्षा विभाग की पल्लवी, प्रबंधन विभाग की महक, रेनू व अंतरराष्ट्रीय शोधार्थी अली हसन यासीन, लोक प्रशासन विभाग की नविता व ममता, विधि विभाग का नरेंदर, भौतिक विभाग का विपिन कुमार, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग का विनोद कुमार व वाणिज्य विभाग की प्रेरणा, आंचल, अंतरराष्ट्री शोधार्थी अब्दुल्लाह नज्म आबेद व शोधार्थी मुजदाद आबेद जासिम को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया गया है। इस अवसर पर मानविकी संकाय के डीन प्रो. पंकज शर्मा, डीन प्रो. नीलम, प्रो. आरती गौड़, प्रो. सेवा सिंह बाजवा, प्रो. राजकुमार, डॉ रजनीश, डॉ अमित सहित रिवेल ब्रांच की अधीक्षक रश्मि बब्बर तथा सहायक धर्मवीर उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *