सिरसा: पैक्स कर्मचारियों ने जिला सहकारी बैंक के समक्ष दिया धरना

सिरसा, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पैक्स कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सोमवार को सिरसा में जिला सहकारी बैंक के समक्ष धरना दिया और सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। यूनियन के राज्य महासचिव भगवंत शर्मा ने बताया कि पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा लंबे समय से वेतनमान खामी, पदोनत्ति व पिछले 12 वर्षों से किसानों के पैक्सों से नए हद कर्जे न बनाना, पैक्सों में नियुक्त कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, या तब तक कौशल के सामान नियम लागू करनेे, ग्रेचुटी सीमा 20 लाख करना, मेडिकल सुविधा में परिवार शामिल करना आदि मांगों को लेकर महासंघ लम्बे समय से आंदोलन कर रहा है।
मुख्यमंत्री द्वारा 2019 में वेतनखामी आदेश जारी करने बारे घोषणा की गई थी, लेकिन पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी आदेश लंबित है। 2019 की घोषणा के बाद लगभग 70 प्रतिशत कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को प्रदेशभर से हजारों की संख्या में कर्मचारी गोहाना के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में इकट्ठे हुए और सहकारिता मंत्री आवास का घेराव किया। शासन व प्रशासन ने बैरिकेट लगाकर कर्मचारियों को रोकने का काम किया।
उसके बाद राज्य कमेटी सदस्य देविंदर राणा, अमृतलाल नैन, भगवंत शर्मा, सुरजीत सिंह, फुला राम, सुखवीर पंचकूला, अनिल तुषीर सोनीपत ने मिलकर महासंघ की रणनीति अनुसार फैसला लिया कि 22 व 23 दिसम्बर को जिला सहकारी बैंक के दो दिन प्रदर्शन किया जाएगा। अगर 23 दिसम्बर की बैठक में कोई ठोस आश्वासन या तथ्य मांग बारे नहीं मिला तो उसके बाद अगली कड़ी में 29, 30, 31 दिसंबर तीन दिन पैक्स स्तर पर कलम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर भजनलाल, वेदप्रकाश मेहता, रोशनलाल, सतबीर, लाभ सिंह, हीरालाल, कुलविंद्र सिंह, बलबीर सिंह, ओमप्रकाश, गुरतेज सिंह, विनोद, सुरजीत सिंह, गेजप्रकाश, कृष्णलाल सहित अन्य पैक्स कर्मचारी उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma



