Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

सिरसा: लाखों की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

पकड़ा गया हेरोइन तस्कर।

सिरसा, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्थानीय पुलिस ने ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले के गांव रघुआना क्षेत्र में एक नशा तस्करको लाखों रुपए की करीब 21 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरमेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव रघुआना की तरफ जा रही थी।

गांव रघुआना के पास एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया जो कि सामने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब 21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर की पहचान धर्मप्रीत सिंह पुत्र जगपाल सिंह निवासी रघुआना जिला सिरसा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बड़ागुढा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा पुलिस ने वांछित भगौड़े जगदीश चंद्र उर्फ जग्गी पुत्र मदन लाल निवासी गांव कोटली को गिरफ्तार किया है। डिंग थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी ने गांव कोटली में एक मकान का ताला तोडक़र करीब दस तोले आभूषण व नकदी चुरा ली थी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया था। जमानत मिलने के बाद कोर्ट द्वारा-बार बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुआ जिस पर अदालत ने उसे वांछित घोषित कर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / Dinesh Chand Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *