
New Delhi, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) . अर्जेंटीना के दिग्गज Football र लियोनेल मेसी के दिल्ली दौरे से पहले राजधानी का माहौल पूरी तरह Football मय हो गया. गोट इंडिया टूर के आखिरी पड़ाव के तौर पर मेसी Monday को दिल्ली में मौजूद रहने वाले हैं. इससे पहले ही दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में फैंस जुट गए और ‘मेसी,मेसी’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.
स्टेडियम के बाहर हजारों प्रशंसक कतारों में नजर आए. कई फैंस के हाथों में मेसी के पोस्टर थे, तो कई लोग अर्जेंटीना के झंडे के साथ अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को बेताब दिखे. मेसी का यह दिल्ली दौरा कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के बाद हो रहा है. जहां कोलकाता में अव्यवस्था देखने को मिली थी, वहीं हैदराबाद और मुंबई के कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए.
इससे पहले, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लियोनेल मेसी ने अपने साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल के साथ फैंस का दिल जीत लिया था. कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर Indian डीजे चेतस के संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों से हुई. इसके बाद इंडियन स्टार्स और मित्रा स्टार्स के बीच एक मैत्री Football मैच खेला गया, जिसमें टाइगर श्रॉफ, जिम सरभ, बाला देवी जैसे खिलाड़ी शामिल थे, जबकि मित्रा स्टार्स का नेतृत्व दिग्गज Indian Football र सुनील छेत्री ने किया.
मेसी ने सुनील छेत्री के साथ खास पल साझा किए और दर्शकों की ओर Football उछालकर फैंस को खुश किया. उन्होंने छेत्री को साइन की हुई अर्जेंटीना जर्सी भेंट की. इस दौरान Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने मेसी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.
कार्यक्रम का समापन एक ऐतिहासिक पल के साथ हुआ, जब पूर्व Indian क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लियोनेल मेसी को Team India की जर्सी भेंट की. इसके बाद तेंदुलकर, फडणवीस, मेसी और उनके साथियों के साथ यादगार तस्वीरें ली गईं, जिसने इस आयोजन को और खास बना दिया.
—————
(Udaipur Kiran) दुबे
