Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर गूंजे ‘मेसी,मेसी’ के नारे, उमड़ा फैंस का सैलाब

दिग्गज फुटबॉलर मेसी भारतीय लिजेंड सचिन तेंदुलकर के साथ

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के दिल्ली दौरे से पहले राजधानी का माहौल पूरी तरह फुटबॉलमय हो गया। गोट इंडिया टूर के आखिरी पड़ाव के तौर पर मेसी सोमवार को दिल्ली में मौजूद रहने वाले हैं। इससे पहले ही दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर भारी संख्या में फैंस जुट गए और ‘मेसी,मेसी’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

स्टेडियम के बाहर हजारों प्रशंसक कतारों में नजर आए। कई फैंस के हाथों में मेसी के पोस्टर थे, तो कई लोग अर्जेंटीना के झंडे के साथ अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने को बेताब दिखे। मेसी का यह दिल्ली दौरा कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई के बाद हो रहा है। जहां कोलकाता में अव्यवस्था देखने को मिली थी, वहीं हैदराबाद और मुंबई के कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

इससे पहले, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लियोनेल मेसी ने अपने साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल के साथ फैंस का दिल जीत लिया था। कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर भारतीय डीजे चेतस के संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद इंडियन स्टार्स और मित्रा स्टार्स के बीच एक मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया, जिसमें टाइगर श्रॉफ, जिम सरभ, बाला देवी जैसे खिलाड़ी शामिल थे, जबकि मित्रा स्टार्स का नेतृत्व दिग्गज भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने किया।

मेसी ने सुनील छेत्री के साथ खास पल साझा किए और दर्शकों की ओर फुटबॉल उछालकर फैंस को खुश किया। उन्होंने छेत्री को साइन की हुई अर्जेंटीना जर्सी भेंट की। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेसी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का समापन एक ऐतिहासिक पल के साथ हुआ, जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लियोनेल मेसी को टीम इंडिया की जर्सी भेंट की। इसके बाद तेंदुलकर, फडणवीस, मेसी और उनके साथियों के साथ यादगार तस्वीरें ली गईं, जिसने इस आयोजन को और खास बना दिया।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *