Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

तस्करी का भंडाफोड़, करोड़ों का गांजा जब्त

कंटेनर से गांजा बाहर निकालते कर्मी

सिलीगुड़ी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने एक बड़े मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए लगभग 694 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित बाजार मुख्य एक करोड़ रुपया आंकी गई है। इस मामले में कंटेनर का चालक अकबर अली को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि गांजा को असम से बिहार की ओर जा रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गांजा को एक कंटेनर वाहन में खानपान डिलीवरी के बहाने छिपाकर ले जाया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने सोमवार को मिली सूचना के आधार पर पीडब्ल्यूडी मोड़ पर कार्रवाई करते हुए कंटेनर को रोककर तलाशी ली। जांच में कंटेनर के अंदर एक गुप्त कक्ष से गांजे के 75 पैकेट बरामद हुआ। जिनका कुल वजन 694 किलोग्राम है। जिसका बाजार मूल्य एक करोड़ रुपया है।

एसडीपीओ नक्सलबाड़ी सौम्यजीत राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *