Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ली देवनारायण योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ली देवनारायण योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

जयपुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत ने शुक्रवार को देवनारायण योजना के अंतर्गत अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। विगत बैठकों में उठाये गए विषयों की तेजी से क्रियान्विति पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष और प्रतिनिधिगण संतुष्ट नजर आए।

विभाग के मुख्यालय अंबेडकर भवन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में कॉलेज शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

गहलोत ने गत बैठक में दिए निर्देशों की प्रगति से समिति को अवगत करवाया। इस दौरान देवनारायण छात्रवृति योजना-उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना, देवनारायण छात्रवृत्ति योजना-पूर्व मैट्रिक छात्रवृति योजना, देवनारायण गुरुकुल योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना, देवनारायण आदर्श छात्रावास संचालन, देवनारायण आवासीय विद्यालय संचालन, देवनारायण बालक एवं बालिका महाविद्यालय संचालन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन, छात्रावासों का नियमित निरीक्षण देवनारायण योजना के अंतर्गत स्वीकृत मेडिकल मोबाइल यूनिट, योजना के अंतर्गत संचालित छात्रावासों आवासीय विद्यालयों की मरम्मत सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति के सुझावों और बैठक में उठाए सभी विषयों की माइक्रो लेवल पर मॉनिटरिंग की जा रही है।

निदेशक आशीष मोदी ने योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में आए सुझावो के आधार पर योजनाओं में निरंतर सुधार हो रहा है। आगे भी निरंतर फीडबैक लेकर सुधार किया जाएगा।

बैठक में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बैंसला, अतिरिक्त निदेशक ओमप्रकाश मीणा, निजी सचिव रोहित कुमार, उप निदेशक जेपी बैरवा सहित संघर्ष समिति के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *