Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

एसओजी ने दबोचा दस हजार का इनामी

एसओजी ने दबोचा दस हजार का इनामी

जयपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी)ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर लगातार प्रहार कर रहे जालसाजों के खिलाफ एसओजी की कार्रवाई जारी है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा-2016 के अत्यंत संवेदनशील मामले में डमी अभ्यर्थी बैठाकर नौकरी हासिल करने वाले मुख्य आरोपी और दस हजार के इनामी लाडूराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एडीजी बंसल ने बताया कि यह पूरा मामला एसओजी को प्राप्त एक परिवाद के आधार पर उजागर हुआ। परिवाद में आरोप लगाया गया था कि ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा-2016 में अभ्यर्थी लाडूराम विश्नोई ने स्वयं परीक्षा नहीं दी, बल्कि अपनी जगह एक डमी अभ्यर्थी बैठाकर सरकारी नौकरी हथिया ली। जांच में ये तथ्य सही पाए जाने पर एसओजी ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी लाडूराम विश्नोई ने अपनी जगह परीक्षा देने के लिए गोपाल विश्नोई नामक व्यक्ति को हायर किया था। डमी अभ्यर्थी गोपाल विश्नोई पुत्र जगदीश विश्नोई निवासी बाड़मेर खुद द्वितीय ग्रेड शिक्षक के रूप में जोधपुर में नियुक्त था, जिसे एसओजी ने इस मामले में 19 दिसम्बर 2024 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही मुख्य आरोपी लाडूराम विश्नोई अपने घर से फरार था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। एसओजी की टीम ने तकनीकी विश्लेषण, खुफिया सूचनाओं और लगातार निगरानी का सहारा लिया। अंत:1 दिसम्बर को एसओजी ने लाडूराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी लाडूराम निवासी धोरीमन्ना जिला बाड़मेर का रहने वाला है। एसओजी अब इस भर्ती धोखाधड़ी के पीछे के पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने स्पष्ट किया कि जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन शामिल था, क्या अन्य अभ्यर्थियों ने भी यही तरीका अपनाया और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा था। एसओजी ने दोहराया है कि योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया में फर्जीवाड़े को जड़ से खत्म किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *