Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

लेह हिंसा के दो दिन बाद सोनम वांगचुक गिरफ्तार, मुख्यमंत्री उमर ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

लेह, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । लेह हिंसा के दो दिन बाद सोनम वांगचुक गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि लेह में कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। सोनम वांगचुक को लेह शहर में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दो दिन बाद आज गिरफ्तार किया गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वांगचुक की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से केंद्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है, उससे ऐसा लग रहा है कि यह अपरिहार्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से वादे किए थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि केंद्र की क्या मजबूरी है कि वह वादे तो करता रहता है, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं करता।

उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोगों ने चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया था लेकिन केंद्रीय मंत्री के दौरे और नए आश्वासनों के बाद उन्होंने न केवल चुनावों में भाग लिया बल्कि भाजपा को जीतने में भी मदद की।

—————

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *