Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘तू मेरी मैं तेरा’ का गाना ‘हम दोनों’ रिलीज, कार्तिक-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल

कार्तिक-अनन्या - फोटो सोर्स एक्स

रोमांटिक फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके कार्तिक आर्यन अब एक और नई रोमांटिक कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं। इस बार उनके साथ नज़र आएंगी अनन्या पांडे, जिनके साथ उनकी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

फिल्म के टीज़र और टाइटल ट्रैक को पहले ही दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल चुका है, ऐसे में दर्शकों का उत्साह और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने दूसरा गाना ‘हम दोनों’ रिलीज कर दिया है। शानदार आवाज़ों के मालिक विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी द्वारा गाया गया यह ट्रैक रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है।

गाने में छलकती केमिस्ट्री और खूबसूरत विज़ुअल्स

‘हम दोनों’ एक ऐसा गीत है जो शुरुआत से अंत तक रोमांस, खुशी और ताजगी की भावना से भरपूर है। 3 मिनट 40 सेकंड का यह गाना खूबसूरत लोकेशन्स में फिल्माया गया है, जो हर फ्रेम को पोस्टकार्ड जैसा आकर्षक बनाता है। लेकिन असली आकर्षण कार्तिक और अनन्या की जोड़ी है दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी सहज और खूबसूरत है कि गाना देखते ही मुस्कान अपने आप चेहरे पर आ जाती है। गाने को सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है और कुछ ही समय में इसे शानदार प्रतिक्रिया मिलने लगी है। दर्शक न सिर्फ संगीत की तारीफ कर रहे हैं बल्कि कार्तिक- अनन्या की जोड़ी को भी खूब सराह रहे हैं।

क्रिसमस पर होगी रोमांटिक धमाल की तैयारी

समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि कार्तिक और अनन्या की यह ताज़गी भरी जोड़ी क्रिसमस वीकेंड पर लोगों को थिएटर्स तक खींच लाएगी। रोमांस, संगीत और खूबसूरत लोकेशन्स के मेल से सजी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ इस सर्दी दर्शकों को एक प्यारी और दिल छू लेने वाली कहानी पेश करने का वादा करती है।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *