Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस सुरक्षा जांच, अधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

सोनीपत-उपायुक्त सुशील सारवान राजनैतिक दलों प्रतिनिधियों संग ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए।

सोनीपत, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने शुक्रवार

को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण

किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों को गम्भीरता से परखा और स्पष्ट

कहा कि ईवीएम तथा वीवीपैट की सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील जिम्मेदारी है, इसलिए वेयरहाउस

में हर स्तर पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने

संबंधी विस्तृत जानकारी दी और किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए।

उन्होंने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन प्रबंध, कंट्रोल यूनिट और बैलेट

यूनिट की स्थिति की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए। उनका कहना था

कि सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी सुरक्षा व्यवस्थाओं

से अवगत कराया और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन तहसीलदार दिनेश कुमार, संजय श्रीवास्तव,

सहायक वेदपाल चौहान सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *