सोनीपत: सत्य और संविधान भाजपा की ताकत: डा. किरण

-गोहाना भाजपा बैठक
में अमित शाह का लोकसभा भाषण सुनाया
सोनीपत, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा की गोहाना जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल ने कहा कि हमें गृहमंत्री
अमित शाह का संदेश स्पष्ट मिला है कि सत्य और संविधान भाजपा की ताकत हैं। संगठन एकजुट
होकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करे और सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाए। गोहाना में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक
शनिवार को शहर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला गोहाना
अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने की, जबकि मुख्य संबोधन जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल ने किया।
बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का लोकसभा में दिया गया भाषण कार्यकर्ताओं को
सुनाया गया।
बिजेंद्र मलिक ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में
एसआईआर विषय पर तथ्य रखते हुए कांग्रेस द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों का स्पष्ट
खंडन किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह का भाषण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता
को मजबूत करता है और विपक्ष के दुष्प्रचार को उजागर करता है।
डॉ. किरण कलकल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री
अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। संगठन
स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर बरोदा हलका से पूर्व प्रत्याशी
प्रदीप सांगवान, डॉ.धर्मवीर नांदल, भलेराम नरवाल, महेंद्र चिड़ाना, जितेन्द्र शर्मा,
रजनी विरमानी, कृष्ण सैनी, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, बलराम कौशिक, रमेश कश्यप, डॉ.राममेहर
राठी, जस्सी खुराना,अशोक सैन, सूरजमल शर्मा, संजय दहिया,शेर सिंह बेड़वाल,मुकेश रोहिल्ला,
प्रसन्नी मलिक आदि उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना



