Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: दो बच्चों को पानी टैंक में डुबोकर हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार

पुलिस थाना बरोदा का फाइल फोटो

सोनीपत, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत

जिले के थाना बरोदा क्षेत्र में पानी के टैंक में डुबोकर दो बच्चों की हत्या के मामले

में पुलिस ने महिला आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी

को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस

प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 4 दिसंबर 2025 को गांव भावड़ निवासी नवीन ने थाना

बरोदा में दी शिकायत में बताया गया कि 12 जनवरी 2023 को उसका बेटा शुभम

और बहन की बेटी ईशिका, चाचा के मकान में बने पानी के टैंक में मृत अवस्था में मिले

थे। उस समय बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। हाल ही में उसकी पत्नी अपने दूसरे

बेटे को लेकर मायके गांव सिवाहा, जिला पानीपत गई हुई थी।

30 नवंबर और 01 दिसंबर

2025 को पूरा परिवार गांव नौल्था में एक शादी में शामिल होने गया था। इसी दौरान सूचना

मिली कि रिश्तेदार की बेटी विधि घर पर नहीं है। तलाश करने पर विधि घर के ऊपर बने स्टोर

रूम में पानी से भरे प्लास्टिक टब में उल्टी अवस्था में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले

जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

थाना

ईसराना में मुकदमा दर्ज हुआ। पूछताछ के दौरान संदेह के आधार पर महिला से पूछताछ की

गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने विधि को पानी में डुबोकर मार डाला। साथ ही उसने

यह भी कबूल किया कि इससे पहले गांव सिवाहा में एक अन्य बच्ची, तथा 12 जनवरी 2023 को

गांव भावड़ में अपनी ननद की बेटी ईशिका और अपने बेटे शुभम की भी पानी के टैंक में डुबोकर

हत्या की थी।

मामले

में थाना बरोदा में मामला दर्ज किया गया। थाना बरोदा की जांच टीम में नियुक्त उप निरीक्षक

उदय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। न्यायालय

के आदेश पर उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *