Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनू भट्ट ने संभाला गुरुग्राम के एडीसी का कार्यभार

गुरुग्राम के नवनियुक्त एडीसी सोनू भट्ट।

गुरुग्राम, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2021 बैच के अधिकारी सोनू भट्ट ने सोमवार को गुरुग्राम में एडीसी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के उपरांत एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि गुरुग्राम में विकासात्मक कार्यों को और अधिक गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि इन योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम एक तेजी से विकसित हो रहा जिला है, जहां विकास के साथ-साथ कई विशेष चुनौतियां भी हैं। इन चुनौतियों का समाधान सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करके किया जाएगा।

एडीसी ने बताया कि वे शीघ्र ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्रमबद्ध समीक्षा बैठकों का आयोजन करेंगे।

इन बैठकों में विभागवार योजनाओं, परियोजनाओं तथा वर्तमान में प्रगति पर चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के आधार पर यह निर्धारित किया जाएगा कि किन क्षेत्रों में अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता है और किन योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र क्रियान्वित किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि एडीसी इससे पूर्व एसडीएम नारनौंद, एसडीएम सोहना, एडीसी कुरुक्षेत्र तथा एडीसी करनाल जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *